प्रियंका गांधी 21 को आएंगी छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की तैयारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में नया अपडेट आया है। प्रियंका गांधी के दौरे और सभाओं की तारीख बदल गई है। अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी। लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है। प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी. इससे पहले 20 अप्रैल को राजनांदगांव में उनकी आमसभा की तैयारी हो रही थी. अब कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ने की सूचना है।

 

21 अप्रैल को वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के बाद कांकेर में प्रियंका गांधी का दौरा तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण की सीटों में प्रियंका पहले राजनांदगांव में आमसभा कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी संगठन निर्णय कर रहा है।

Share this
READ MORE  देश में पहली बार लाइमस्टोन ब्लॉक की 200% की अधिकतम बोली, छत्तीसगढ़ सरकार को होगी 1 लाख करोड़ से अधिक की आय