रेड्डी अन्ना आनलाइन सट्टा: गेमिंग ब्रांच श्रीलंका, मनाली में संचालित धरे गए अंतर्राज्यीय सटोरिए

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 7 जून। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफाॅर्म ’’रेड्डी अन्ना’’ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर सायबर सेल बिलासपुर व थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कर आरोपी दीपक यादव व संजय जायसवाल को हिरासत में लिया गया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि बिलासपुर ब्रांच का मुख्य संचालक विकास अग्रवाल है। वे उसके लिये काम करते हैं विकास अग्रवाल ने दुबई हेड आफिस से संचालित बैटिंग एप ’’रेड्डी अन्ना’’ का पैनल प्राप्त करने वाॅट्सअप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं का ब्रांच लेकर श्रीलंका (कोलंबो), मनाली में संचालित कर रहा था। कुछ दिन से बिलासपुर में आकर काम कर रहे थे आरोपियों के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री पासपोर्ट 1 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, 4 नग लैपटॉप, 27 मोबाइल, 170 से अधिक फर्जी सिम, 7 नग बैंक पासबुक, 2 चेक बुक, 19 नग एटीएम कार्ड, 20 से अधिक बैंक एकाउंट में 5 लाख रु से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया है, 02 नग रजिस्टर जिसमें करोड़ो रूपये के सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है, जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उक्त कार्यवाही के लिए एसपी रजनेश सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोप सिंह नवरंग सहित स्टाफ की सराहना की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

READ MORE  ED ने निलंबित आईएएस रानू साहू के खिलाफ कोर्ट में पेश की चार्जशीट,  11 आरोपियों में विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय के भी नाम

गिरफ्तार 2 अंतर्राज्यीय सटोरिए 

1- दीपक यादव पिता स्व. सुंदर लाल यादव उम्र 25 वर्ष पता वार्ड 13 फाॅरेस्ट काॅलोनी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2- संजय जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 30 वर्ष पता बाजार पारा बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

3- मुख्य आरोपी ब्रांच संचालक विकास अग्रवाल निवासी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर फरार है। बिलासपुर पुलिस तलाश कर रही है।

Share this