छत्तीसगढ़ के कटघोरा में जल्द शुरू होगी देश की पहली लीथियम माइंस, नीलामी प्रक्रिया पूरी 

Share this

रायपुर। साय सरकार छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के कटघोरा में जल्द लीथियम की माइंस शुरू करने जा रही है। यह देश की पहली लीथियम की माइंस होगी। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कटघोरा में लीथियम का भंडार है। यह माइंस लगभग ढाई सौ हेक्टेयर में होगी। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

मंत्री श्यामबिहारी ने बताया, विश्व में लीथियम का भंडार बहुत सीमित है। भारत में छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू कश्मीर में ही लीथियम का भंडार मिला है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लीथियम की संभावना है, यहां भी जल्द सर्वे शुरू होगा।

Share this
READ MORE  शराब घोटाला; आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत निरस्त