
भिलाईएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक

कार्ड में हल्दी लगाने का कार्य करती महिलाएं
शिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस बार बाबा भोलेनाथ की बारात भव्य रूप से निकाली जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भिलाई की बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा लोगों के लिए 31 हजार कार्ड छपवाए गएं है। वहीं बारात को भव्य बनाने के लिए केरल से झांकी तो मुंबई से रेजर शो मंगाया गया है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि वो लगातार 14 सालों से बाबा भोलेनाथ की बारात निकालते आ रहे हैं। इसकी ख्याति पूरे प्रदेश में है। लोग बारात में शामिल होने पूरे राज्य से आते हैं। इस बार बारात में और अधिक लोग शामिल हों इसके लिए 31 हजार कार्ड छपवाए गए हैं। पिछले साल 21 हजार कार्ड ही छवाए गए थे। कार्ड कम पड़ने पर 10 हजार अधिक कार्ड छपवाने का फैसला लिया गया है। पहला कार्ड भगवान गणेश को अर्पित करके शहर के अलग-अलग हिस्सों में इस दिया जाएगा।


बाबा की बारात में झांकी देखने हर साल आते हैं लाखों लोग
इन रास्तों से होकर गुजरेगी बाबा की बारात
बाबा भोलेनाथ की बारात हर साल की तरह इस बार भी इंदिरा नगर हथखोज से रामजानकी व शिव मंदिर में पूजा करने के बाद निकलेगी। इसके बाद बारात ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर से जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में पहुंचेगी। वहां पर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की विधि संपन्ना होगी। इस आयोजन की तैयारी के लिए समिति के सदस्य महीने भर से जुटे हुए हैं।

केरल राज्य से बुलाई गई हैं झांकियां
झांकी देखने उमड़ पड़ता है शहर
बाबा की बारात में हर साल झांकी देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार इसे और भव्य बनाने के लिए केरल की छह झांकियां बुलाई गई हैं। जिसमें शिव, पावर्ती, गणेश, हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। इसके साथ ही विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से भी झांकियां शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ की 121 झांकी को बारात में शामिल किया गया है। बारात में मुंबई का लेजर शो भी होगा।
