किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट, कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोश ले गए जेवरात-कैश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 3 नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट को अंजाम दिया है। बदमाश 25 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश लूट ले गए। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड फॉरेस्टर राधेश्याम गुप्ता का परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर पर सो रहा था। उनका बेटा अजय गुप्ता किराना दुकान चलाते हैं। रात करीब 1:30 बजे कट्टे और तलवार से लैस 3 नकाबपोश बदमाश मेन गेट तोड़कर घर में घुस गए।
बदमाशों ने राधेश्याम गुप्ता समेत उनके दो बेटों के कमरों को खटखटाकर खुलवाया। उसके बाद पूरे परिवार को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। उनके अलमारी में रखे कैश और सोने-चांदी के जेवरात निकलवा कर लूट लिए। महिलाओं से पहने जेवर भी उतरवा लिए।

इतना ही नहीं बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के फोन छीन लिए। जिसे जाते समय घर के बाहर फेंक दिया। पूरे परिवार को कमरों में बंद कर दिया और भाग गए। राधेश्याम गुप्ता के पोते का कमरा बाहर से बंद नहीं होता था। उसे लुटेरों ने वैसे ही छोड़ दिया।

जिसके बाद पोते ने घर में बंधक बने परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। उन्होंने आवाज देकर पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता के भाई के परिवार को उठाया। भाई ने मेन गेट खोला, तब सभी लोग बाहर निकल पाए। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

READ MORE  वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, विंडो क्षतिग्रस्त नागपुर-बिलासपुर के बीच हुई घटना

लूट की सूचना रात करीब 3 बजे सीतापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस लूटे गए कैश और सोने-चांदी का आकलन कर रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Share this