कछुओं की मौत पर रतनपुर में शोक एवं आक्रोश, कल नगर बंद का ऐलान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रतनपुर। नगर में हाल ही में हुए 23 कछुओं की संदिग्ध मौत से पूरा नगर स्तब्ध और शोकाकुल है। इस घटना के विरोध में नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी संदर्भ में एक बैठक का आयोजन शुक्रवार शाम 5 बजे गज किला परिसर में किया गया। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी ने एकमत होकर इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग की। बैठक में तय किया गया कि यदि फरार आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो नगर में जनाक्रोश और बढ़ सकता है। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को रतनपुर नगर पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके और पर्यावरण व जीव संरक्षण की ओर सभी का ध्यान आकर्षित हो सके। नगरवासियों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। यह घटना रतनपुर जैसे शांत और धार्मिक नगरी के लिए अत्यंत चिंताजनक है और अब पूरा नगर न्याय की राह देख रहा है। कल रतनपुर बंद के साथ 23 कछुओं की मौत पर 2 मिनट मौन धारण और पुतला दहन किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  न्यायालयीन कर्मचारियों ने लिया ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण