भिलाई में कार बिजली पोल से टकराई, बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। अवंतीबाई चौक पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार बिजली पोल से जा टकराई। जिसमें सवार युवक-युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अवंती बाई चौक में सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार क्रमांक CG07 MA 2307 बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार युवक और युवती को मौत हो गई। घटना इतनी भयंकर थी कि कार के अंदर बैठी युवती टक्कर के बाद कार से बाहर जा गिरी। दोनों मृतक नर्सिंग के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं।

कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों मृतकों की शिनाख्त आलोक साहू नंदिनी रोड छावनी और युवती पूजा प्रसाद सेक्टर 7 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दोनों मृतक कुरूद से माल रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अवंती बाई चौक के पास लगे बिजली पोल से जा टकराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Share this
READ MORE  आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर मिला हथियारों का डंप, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस बरामद