कबाड़ चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, सामान जब्त | Two arrested for stealing junk, goods seized

Share this

जांजगीर10 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

मुलमुला पुलिस ने कबाड़ चाेरी के आरोप में नरियरा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक के पास पुलिस ने 1.5 क्विंटल लोहे का सामान व एक पिकअप जब्त किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। मुलमुला पुलिस के अनुसार 21 जनवरी की रात नरियरा निवासी जितेन्द्र कुमार रात्रे एवं अनिल कुमार बंजारे वाहन क्रमांक सीजी 11 एवी 5737 में चोरी कर लोहे के एंगल व जाली लोड कर ले जा रहे थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस ने वाहन को अवैध रूप से सामान ले जाने की शंका में रोका और पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली। वाहन में भारी मात्रा में लोहे के कबाड़ की जानकारी दोनों से पूछी गई। पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देते हुए कोई वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार किया। तब जाकर चोरी के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आराेपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  साय कैबिनेट की बैठक, महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण दर 5500 रुपए