भारतमाला मुआवजा घोटाला: 4 टीम गांवों में जाकर करेगी शिकायतों की जांच

Share this

रायपुर। भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच के लिए चार जांच टीम बनाई गई है। ये टीम गांवों में जाकर शिकायतों की जांच करेगी। बता दें कि भारतमाला परियोजना में रायपुर और धमतरी जिले में मुआवजा नहीं मिलने या कम मिलने की शिकायतें आई हैं।

इन शिकायतों की जांच के लिए रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे ने दोनों जिलों के एडिशनल कलेक्टर की अगुवाई में चार जांच टीम बनाई है। जांच टीम शिकायत पर गांवों में जाकर पड़ताल करेगी।

रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे ने संबंधित पक्षों और आम जनता द्वारा की गई शिकायतों का समिति बनाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में उपायुक्त ज्योति सिंह, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उमाशंकर बंदे और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  बेगूसराय में एक ही परिवार के चार का गला काटा, तीन की मौत