कामधेनु विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन

Share this

दुर्ग। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. आरआरबी सिंह के मार्गदर्शन तथा अधिष्ठाता/कार्यक्रम के संरक्षक डॉ.संजय शाक्य के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम एक धरती एक स्वास्थ्य के लिए योग का उद्देश्य लोगों में योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।

कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ.जीके दत्ता, निदेशक फार्म डॉ.धीरेन्द्र भोंसले, सह-आयोजक एवं विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, अधिष्ठाता डॉ.किशोर मुखर्जी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.केशब दास, डॉ.एके सांतरा, डॉ.ओसामा कलीम, डॉ.मंजू रॉय, डॉ.श्रद्धा नेटी, डॉ.मीनू दुबे, डॉ.ओपी दीनानी, डॉ.शिवेश कुमार देशमुख, डॉ.उमेश पटेल, अन्य प्राध्यापकगण/कर्मचारीगण तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

योग प्रशिक्षिका जयश्री परिहार, रायपुर द्वारा सभी को योग की विभिन्न मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन व अभ्यास कराते हुए यह संदेश दिया कि योग भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग से ही शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त रहता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शांत और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना आवश्यक है जो योग द्वारा ही संभव है।

अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी तथा अपने उदबोधन में योग दिवस के महत्व को चिन्हांकित करते हुए कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग आवश्यक है, योग को अपने दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाकर हम न केवल अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखते, बल्कि धरती और पर्यावरण के संरक्षण में भी योगदान देते हैं। योग से हमारे मन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रतिदिन कुछ समय योगाभ्यास अवश्य करें। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ.शबीर कुमार अनंत क्रीड़ा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

READ MORE  सुशासन तिहार: बलौदाबाजार के बलदाकछार पंहुचे CM साय, बरगद के नीचे लगाई जनचौपाल
Share this