हाथियों ने तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर मौत

Share this

रायगढ़। जिले के लैलूंगा इलाके में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दो हाथियों ने तीन निर्दोष लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल है। लैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से आए दो हाथियों ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पंचायत मोहनपुर और गोसाईडीह के बीच हुआ।

हाथियों के हमले में मोहनपुर निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई, वहीं गोसाईडीह गांव का एक मासूम बच्चा भी इन हाथियों की चपेट में आ गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Share this
READ MORE  सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं 8 जुलाई से, पूरक और फेल 75 हजार ने किया है पंजीकरण