आज निकालेंगे कलश यात्रा | Kalash Yatra will be taken out today

Share this

बिश्रामपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिश्रामपुर कुंजनगर स्टेशनपारा मोहल्ले में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित संगीतमय भागवत कथा के लिए गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। गायत्री मंदिर स्थित छठ तालाब से कलश में जल लेकर श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पहुचेंगे।

शुक्रवार 27 जनवरी से भागवत कथा का शुभारंभ होगा। श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक बृजदास शास्त्री महाराज के मुखारविंद से पूरे आठ दिनों तक नगरवासी कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर कथा श्रोता घुरपति साहू, कौशल्या साहू व उनका परिवार जुटा है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  दुर्ग बस हादसे में केडिया कंपनी के 15 कर्मचारियों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख