प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत, फूलों की बौछार

Share this

 

रायपुर, 25 फरवरी। नवा रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। शनिवार सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही मार्ग को फूलों से सजाया गया।

सड़क पर फूल बिछाए गए। प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचा है।

Share this
READ MORE  मुठभेड़ के बाद भाग निकले नक्सली भरमार, पिस्टल व वॉकी-टॉकी जब्त | Naxalites fled after encounter, seized pistol and walkie-talkie