


दुर्ग न्यूज, 28 फरवरी। आज सुबह से पाटन के ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया में मनरेगा का काम शुरू करने को लेकर सरपंच और मटिया के मजदूरों के मध्य विवाद जारी है। मामला धक्का मुक्की और मारपीट तक पहुंचा तो सरपंच ने डायल 112 को सूचना दे पुलिस बुला ली।

मिली खबर के अनुसार हाल ही में मटिया गांव में तालाब निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है लेकिन ग्रामीण चाहते हैं कि मैदान में तलाब नहीं बने जबकि गुजरा के ग्रामीण चाहते है कि उन्हें रोजगार के अवसर मिला है इसलिए निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो। समाचार लिखे जाने तक विवाद जारी है। मामले की जानकारी सीईओ तथा मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी को भी दी जा चुकी है।

