मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से दुर्ग जिले के लिए रवाना, आज दो विधानसभा क्षेत्रों वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शांति नगर मैदान और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के नवीन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भेंट-मुलाकात में होंगे शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 8 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के नेहरू नगर में नवनिर्मित मिलेट्स कैफे के लोकार्पण के उपरांत श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगे। श्री बघेल तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव जी की प्रतिमा का अनावरण, खुर्सीपार में श्री बालकनाथ मन्दिर दर्शन, बालाजी नगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण और सुपेला चौक में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दुर्ग स्थित भिलाई निवास में शाम 5:30 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट करेंगे और शाम 7:30 बजे समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महिला के हाथ-पैर बांधकर किया रेप; कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा | Woman raped by tying her hands and legs; The court sentenced the convict to life imprisonment