खुद को मंत्रालय कर्मी बता सरकारी नौकरी लगाने लाखों रूपये ठगने वाले आरोपी को 4 साल बाद बिलासपुर से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

Share this

भिलाई नगर, 7 जून। खुद को मंत्रालय कर्मचारी बता कर लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा दे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बांटने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से धरदबोचा है। शिकायत के अनुसार आरोपी नयन पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए पहले स्वयं को मंत्रालय का कर्मी बताता और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे देता था।
आपको बता दें कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोपी नयन चैटर्जी को सुपेला पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया है।
सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि इस आरोपी ने भूपेश देशमुख निवासी आशीष नगर रिसाली एवं उसके दोस्त जगदीप साहू को एनएमडीसी नगरनार बचेली में जूनियर इंजीनियर की नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए थे। उसने बातचीत के दौरान पीड़ितों को खुद को मंत्रालय का कर्मी बताया इसलिए पीड़ित उस पर विश्वास कर लिए। वर्ष 2019 में स्वयं के विरुद्ध अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी नयन अपने घर से फरार हो गया। तब से अब तक गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किया लेकिन वह फरार होता रहा। कल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और सुपेला पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हो गई। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी मोपका सरकण्डा, बिलासपुर में छिपकर रह रहा था। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस बिलासपुर रवाना हुई और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वहां भी वह अन्य कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये ले चुका था। पूछताछ में और भी मामले का खुलासा हुआ है जिसकी जांच जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  केवल साधन के बल पर हम भगवान को नहीं जान सकते, भगवत्कृपा आवश्यक है - श्रीश्वरी देवी