
दुर्ग न्यूज, 11 जून। आज सुबह सुबह दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने जिले की स्पेशल पुलिस टीम और राजपत्रित अधिकारियो सहित 14 निरीक्षकों के साथ सौ से अधिक जवानों को लेकर जिले के सभी संदिग्ध कबाड़ियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है, जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी है। जिले में अचानक इस रेड से अवैध कार्य करने वाले कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है।


आपको बता दें कि नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा इस पूरे आपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। जिले भर में पुलिस की तकरीबन 40 टीमें इस रेड की कार्यवाही में लगाई गई हैं। सुपेला, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, राम नगर, औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, जामुल, छावनी, जेवरा सिरसा, पुलगांव, रिसाली सहित लगभग सभी कबाड़ियों के ठिकानों की जांच जारी है। साथ ही कुछ ऐसे कबाड़ी जो पुलिस रिकार्ड में लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार हैं, उनको भी सरगर्मी से तलाशने टीम लग गई है।


