
दुर्ग न्यूज, 24 जुलाई। हमारी बेटियां हमारी शान हैं और वे ही प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस लक्ष्य को लेकर दुर्ग पुलिस लगातार स्कूली छात्राओं तक पहुंच रही है, उन्हें जागरूक कर रही है।

इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक iucaw शिल्पा साहू एवं रक्षा टीम द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 7 भिलाई में बालिकाओं को हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून के बारे में बताया गया । उन्हें महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर, अभियक्ति एप की जानकारी देकर download कराया गया। साथ ही आवश्यक emergency नंबर की जानकारी दी गई।

