भिलाई नगर निगम के जोन आयुक्तों में फेरबदल, पूजा पिल्ले को अतिरिक्त प्रभार   

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 सितंबर। भिलाई निगम की प्रशासकीय व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा विभागीय कार्यो में कसावट लाने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जोन 5 सेक्टर 6 के जोन आयुक्त खिरोद्र भोई को स्थानांतरित कर जोन-1 नेहरू नगर का जोन आयुक्त का प्रभार सौंपा है। जोन आयुक्त 4 शिवाजी नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जोन आयुक्त 5 सेक्टर 6 का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने का आदेश जारी किया है। बता दे कि जोन-1 नेहरू नगर के जोन आयुक्त रहे राजेन्द्र नायक का स्थानांतरण नगरीय प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उतई नगर पंचायत में किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, सभी की हालत गंभीर