भिलाई में 21 को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Share this

दुर्ग न्यूज, 18 सितंबर। भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के पास 21 सितंबर को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने तैयारियों की आज समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को मार्गदर्शन दिये। कलेक्टर ने विभागीय स्टाल में गोधन समृध्दी, गौठान का मॉडल, गौठानो में आजीविका का उत्पाद, बाड़ी योजना, नरवा का मॉडल, रीपा एवं उत्पाद का प्रदर्शन, सी-मार्ट, संजीवनी, मिलेट कैफे, हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक, मितान, धनवंतरी दवाई दुकान, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आदि के प्रदर्शन के संबंध में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टाल में योजनाओं के उपलब्धियों की राज्य स्तरीय संख्यात्मक जानकारी के साथ फोटोग्राप्स प्रदर्शित करने कहा। कलेक्टर ने आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड, मंच, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, लोकार्पण,भूमिपूजन शिलालेख में एकरूपता अतिथियों के लिए टाकिंग पॉइंट और वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप बेहतर प्रबंध करने निर्देशित किया। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त अपर कलेक्टर रोहित व्यास, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एवं गोकुलराम रावटे, एसडीएम मुकेश रावटे एवं जागेश्वर कौशल, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  हॉस्टल के कमरे में मिली एनआईटी छात्रा की लाश