JCCJ ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, कोटा से डॉ रेणु जोगी और अकलतरा से डॉ ऋचा जोगी, गुंडरदेही से राजेन्द्र राय को टिकट 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 अक्टूबर। JCCJ ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की हैं। जिसमें प्रेम नगर से जगल लाल देहाती, पाली-तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, कोटा से डॉ रेणु जोगी, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय , मस्तूरी से चाँदनी भारद्वाज, अकलतरा से डॉ ऋचा जोगी, जैजेपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल से बाबा मनहरण , रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय और भिलाई नगर से जहीर खान के नाम शामिल हैं। बता दें कि गुंडरदेही से राजेन्द्र राय पूर्व विधायक हैं। पहले वे जोगी कांग्रेस में ही थे। श्री राय अजीत जोगी से ही प्रभावित होकर राजनीति में आए थे। पिछले साल ही उन्होंने भाजपा प्रवेश किया था और टिकट नहीं मिलने पर आज ही भाजपा से इस्तीफा दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महतो परिवार ने 20 साल पहले लगाया था पौधा, दो सालों से दे रहा है फल | Mahto family had planted the plant 20 years ago, it is giving fruits for two years