विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसद अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय ने दिया इस्तीफा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 दिसंबर। विधानसभा जीते छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। जिसमें अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय शामिल हैं। खबर ये भी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

 

इसी हफ्ते शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी। कल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक भेजे जायेंगे। ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। आज या कल सुबह तक सभी पर्यवेक्षक के नाम तय कर दिए जाएंगे।

Share this
READ MORE  मौसम का अलर्ट, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश और तेज हवाएं