प्रियदर्शनी परिसर भिलाई की सड़कें होंगी दुरुस्त

Share this

सेक्टर क्षेत्र से आने-जाने वालों को होगी सुविधा
महापौर परिषद की बैठक में फैसले पर मुहर

दुर्ग न्यूज, 14 जनवरी। भिलाई नगर निगम महापौर परिषद की बैठक में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। प्रियदर्शनी परिसर पूर्व, सुभाष चौक, गुरुनाथ हॉस्पिटल के पीछे होते हुए दक्षिण गंगोत्री मेला ग्राउंड के सामने सुपेला मुख्य मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। डामरीकरण के इस कार्य के लिए 60.97 लाख की राशि स्वीकृति हुई है। लंबे समय से आकाशगंगा के व्यवसायी भी सड़क दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे तथा हजारों राहगीर इस सड़क से सुपेला होते हुए सेक्टर क्षेत्र की ओर आवागमन करते हैं, जिसे देखते हुए महापौर परिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस व्यस्ततम सड़क को ठीक करने का फैसला लिया है। शीघ्र ही अब यह सड़क सुचारू आवागमन के लिए अच्छी हो जाएगी। इसी तरह खमरिया वार्ड क्रमांक एक में भी डामरीकरण किया जाएगा। पेट्रोल पंप से लेकर खमरिया जाने वाली रोड का डामरीकरण होगा और खमरिया के सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इसकी भी स्वीकृति आज दी गई। निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए महापौर परिषद में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा एमआईसी मेंबर की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ को लेकर सोच में आया है परिवर्तन-भूपेश, मुख्यमंत्री दरबार मोखली में आयोजित डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में हुए शामिल