

लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में मिली पोस्टिंग
दुर्ग न्यूज़, 3 जनवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी/ कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए। कुछ दिन पूर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को सर्विस से संबंधी अपनी समस्याएं बताने के लिए अपने समक्ष मिलने के लिए कहा था, ताकि उनको अपनी समस्या बताने के लिए किसी की सिफारिश लगाने की आवश्कता न पड़े। जिसके बाद 2 जनवरी को यह स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। इस आदेश मे लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग भी मिली है। देखें जारी आदेश…


