आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भिलाई के करन बने किडनी ब्रांड एम्बेसडर 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता करन खान ( ताहिर ) को आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा किडनी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

हास्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञ डा नवीन राम दारूका ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर एम‌ओयू पर हस्ताक्षर कराया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

हास्पिटल के ब्रांड एंबेसडर करन खान ने कहा है कि आरोग्यम में किडनी से संबंधित रोगों का इलाज आधुनिकतम और बेहतरीन तकनीक से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल और किडनी के मरीज के बीच एक सेतु की तरह काम करेंगे। उनकी ओर से अस्पताल भेजने पर मरीजों का प्राथमिकता से उपचार होने के साथ छूट भी प्रदान किया जाएगा। यह अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने डॉ दारूका सहित समस्त चिकित्सक और स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज भव्य कार्यक्रम, पीएम मोदी 12 मार्च को रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की करीब 6000 परियोजनाओं की देंगे सौगात- जितेन्द्र वर्मा