CG Accident: पुल से टकराकर नहर में गिरे बाइक सवार तीनों युवकों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 मार्च। धमतरी में बीती रात सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा से भोथली मार्ग के पास एक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों बाइक सवार युवक सड़क से जाते वक्त पुल से टकरा गए और नहर में जा गिरे। यह हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे सिहावा टीआई उमांकात तिवारी ने एम्बुलेंस की मदद से शवों को मर्चुरी में रखवाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

तीनों युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और बिजली पोल फिटिंग का काम करते थे। बुधवार रात भोथली गांव से राशन खरीदने के लिए तीनों युवक बाइक से सांकरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पुल से टकरा कर नहर में जा गिरी। सिहावा टीआई उमांकात तिवारी के मुताबिक, परिजनों ने फोटो देखकर मृतकों की पहचान की है, लेकिन नामों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बहरहाल पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतज़ार कर रही है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

Share this
READ MORE  जिला अस्पताल में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर वृहद् शिविर, मुहिम को सफल बनाने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अपील