सड़क दुर्घटना में कुम्हारी के दम्पत्ति में महिला की मौत, पति अस्पताल में

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। रायपुर आमानाका थाना इलाके से कुम्हारी आ रहे एक दंपत्ति को ट्रक ने पीछे से ठोकर मारी और महिला के सिर को रौंद डाला। इस पर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पुनई बाई धनकर अपने पति कृष्ण कुमार धनकर के साथ खमतराई में कुछ निजी काम से गए थे। उसके बाद अपने घर कुम्हारी वापस जा रहे थे तभी ट्रक क्रमांक सीजी 08 एटी 5440 का ड्राइवर तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था और पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  कपडा़ मार्केट में लगी आग, मची अफरा-तफरी