
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Helmet Mandatory, Only Action Will Be Taken From Today; If There Are Students, Then The School And If There Are Government Employees, Then The Department Will Also Be Considered Responsible.
भिलाई5 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन एसपी ने दोपहिया वाहन में हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। बिना हेलमेट पकड़ने जाने पर पुलिस तो कार्रवाई करेगी ही लेकिन यदि अब 18 जनवरी से बिना हेलमेट की वजह से सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो पुलिस उसके जवाबदार के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जैसे यदि सड़क दुर्घटना में किसी स्कूली छात्र का निधन होता है और वह हेलमेट नहीं पहना हाेगा तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि मृतक शासकीय कर्मचारी हुआ तो संबंधित विभाग के अफसर, कोई कॉलोनी का रहवासी है तो उस कॉलोनी प्रबंधन को नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यातायात प्रदर्शनी स्थल नेहरू नगर में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि पुलिस के प्रयास के साथ-साथ आमजन को भी इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। उनकी भी जिम्मेदारी है कि वाहन चालन के समय यातायात नियमों का पालन करें। तभी आप किसी सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। जिस तरह मोबाइल की सुरक्षा के लिए व्यक्ति स्क्रीन गार्ड लगाता है उसी तरह सिर की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सदानंद, अति. पुलिस अधीक्षक अनंत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैकर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल रखेचा, उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग विनोद मिंज सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें। इधर मंगलवार को पुलिस ने सभी प्रमुख चौराहों पर लोगों को हिदायत दी। उन्हें कहा कि ट्रैफिक पुलिस हेलमेट को लेकर अभियान छेड़ने वाली है। दोपहिया वाहन चालक जरूरी रूप से हेलमेट का उपयोग करें। अन्यथा उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। अन्य की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
घायलों की मदद करने वालों का हुआ सम्मान
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर ने अपने प्रतिवेदन में यातायात सप्ताह में में एक हफ्ते के दौरान जो भी जागरूकता कार्यक्रम जैस-हेलमेट रैली, नुक्कड़ नाटक, चौक चौराहों पर समझाइश, शॉट मूवी, रंगोली, पेटिंग प्रतियोगिता, वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जान बचाने वालों को हेलमेट पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों का नियमित रूप से सम्मान किया जाएगा। उनकी चयन प्रक्रिया जारी है।
पेंटिंग से लोगों को जागरूक करने वालों को सराहा
कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिंग के जरिए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने प्रेरित करते वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया । सभी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिया गया। यातायात पुलिस का विशेष सहयोग के लिए एसडीआरएफ टीम, सीएसआईटी कॉलेज प्रबंधन, स्पर्श ऑटो मोबाइल, बीएसपी की नुक्कड टीम, श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10, ट्रैफिक वार्डन, बीएसपी प्रबंधन, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, बिन्नी पाल, अजय रात्रे, विपिन देवांगन, प्रभारी आईरेड श्रीनिवास, मंच संचालक आसिफ खान को सम्मानित किया गया।
