दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम मंचादुर में देवांगन समाज के 50 से ज्यादा महिला पुरुषों ने किया कांग्रेस प्रवेश

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 जनवरी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मंचादुर के देवांगन समाज के 50 से ज्यादा महिला पुरुष ने कांग्रेस प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के रीति नीति व किसान, सामाजिक हितैषी कार्यो से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीसीसी महामंत्री जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला कांग्रेस कमेटी चाँदखान के नेतृत्व में 50 से ज्यादा महिला व पुरुषों ने किया कांग्रेस प्रवेश किया है।‌‌ इस अवसर मंत्री श्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी काे मिठाई खिलाकर सब को मुहं मीठा कराया। मंत्री श्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में आप सभी का स्वागत है, आप सभी के जुड़ने से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेंगे। देवांगन समाज के अध्यक्ष मन्नू लाल देवांगन एवं खोरबहरा राम देवांगन ने बताया कि वो पूर्व में भाजपा पार्टी में थे लेकिन वर्तमान में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के रीति नीति, किसान, सामाजिक हितैषी कार्यो से प्रभावित होकर हम सब कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शलानी रिवेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, जामवंत गजपाल, सरपंच दिलीप साहू उपस्थित थे। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वालों में तिलक देवांगन, सुंदर देवांगन, धन सिंह देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन, पवन कुमार देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, तरुण देवांगन, हरीश देवांगन, चुके राम देवांगन, रामखेलावन देवांगन, ऋषि देवांगन, बाबू लाल देवांगन, गिरधर, गोपाल, निरंजन, जयप्रकाश, मनोज कुमार, दीपक, चेतराम, ललित देवांगन, दिलीप कुमार, महेंद्र कुमार, रामस्वरूप, तारनी, लक्ष्मी, अश्वनी, कलिंदरी, चंद्रिका, नोहर लाल देवांगन, खोरबाहरा राम देवांगन, मन्नू लाल देवांगन, शैल देवांगन, फुलेश्वरी, झाड़ू लाल देवांगन हैं।

Share this
READ MORE  वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि