धीरेंद्र शास्त्री के राजधानी आगमन पर वर्दी में चरण स्पर्श करने वाले टीआई मनीष तिवारी लाइन अटैच

Share this

रायपुर। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सरकारी चार्टर विमान से राजधानी पहुंचने पर वर्दी में चरण स्पर्श करने वाले टीआई मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आचार्य धीरेंद्र वास्तु के स्टेट हैंगर माना पहुंचने पर मंत्री खुशवंत सिंह अगुवाई के लिए पंहुचे थे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के विमान से उतरने पर वहां मौजूद थाना प्रभारी मनीष तिवारी ने पहले सेल्यूट किया फिर जूते-टोपी उतारकर चरण स्पर्श किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

थाना प्रभारी के पुलिस प्रोटोकाल और अनुशासन को ताक पर रखने के चलते रायपुर एस‌एसपी लाल उमेंद सिंह ने थाना प्रभारी मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। यह भी जांच किया जा रहा है कि मनीष तिवारी वहां ड्यूटी पर तैनात थे या नहीं, किसके आदेश पर वे वहां ग‌ए थे ? बता दें श्री तिवारी पहले भी विवादों में रहे हैं। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अमित बघेल की गिरफ्तारी के समय हाथ मिलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में भी उन्हें लाइन अटैच किया गया था।

यहां उल्लेखनीय है कि इस घटना को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान पर आने को “खजाने की डकैती” करार दिया। पार्टी का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया में इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसमें मंत्री खुशवंत भी शास्त्री के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उस दिन पंडित जी भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के लिए जा रहे थे।

READ MORE  भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुमूल्य एवं क्षमतावान है: नंदन जैन
Share this