CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: 93.70 बच्चे हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी, 

Share this

 

० यहां देखें मार्कशीट चेक करने के 5 आसान तरीके

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन कई छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी आ रही है। 93 .70 बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों ने बाजी मारी है।

ऐसे में छात्रों के लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि रिजल्ट चेक करने के कई वैकल्पिक तरीके उपलब्ध हैं।

 

रिजल्ट देखने के 5 आसान तरीके:

आधिकारिक वेबसाइट

छात्र CBSE की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

 

DigiLocker

DigiLocker के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

 

UMANG एप

UMANG App में CBSE रिजल्ट सेक्शन में जाकर रोल नंबर डालकर परिणाम देखा जा सकता है।

 

SMS सेवा

छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से तय फॉर्मेट में SMS भेजकर कुछ ही सेकंड में रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

 

IVRS कॉल सेवा

निर्धारित नंबर पर कॉल करके और रोल नंबर डालकर छात्र अपनी मार्कशीट की जानकारी वॉयस कॉल के माध्यम से सुन सकते हैं।

 

क्या APAAR ID जरूरी है?

APAAR ID

नहीं, CBSE 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए APAAR ID जरूरी नहीं है। यह केवल शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के लिए उपयोग होती है।

 

अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने से रिजल्ट नहीं खुल रहा है, तो छात्र DigiLocker, UMANG ऐप, SMS या कॉल सेवा का उपयोग करके आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

READ MORE  CG News: रिटायर्ड शिक्षक से 33 लाख 57 हजार की सायबर धोखाधड़ी
Share this