भिलाई निगम को विकास के लिए मिलेंगे 60 करोड़, महापौर की मांग पर चुंगी क्षतिपूर्ति दर में वृद्धि करने मुख्यमंत्री की घोषणा

Share this


चुंगी कर 26 से बढ़कर 35 रुपए प्रति व्यक्ति

दुर्ग न्यूज 15 फ़रवरी। प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं नगरीय निकाय के विकास कार्यों के लिए की है। प्रबोधन कार्यक्रम में भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास भी शामिल हुए। इसमें कई नगरीय निकाय के महापौर ने अपने निकाय क्षेत्रों में चल रहे शासकीय योजनाओं को बताया। महापौर नीरज पाल ने भिलाई में हो रहे विकास कार्यों तथा शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने इसी दरमियान चुंगी कर क्षतिपूर्ति में वृद्धि करने की मांग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महापौर नीरज पाल की मांग को स्वीकार करते हुए चुंगी कर जो कि वर्तमान में 26 रुपए प्रति व्यक्ति है इसे बढ़ाकर 35 रुपए प्रति व्यक्ति करने की तत्काल घोषणा की। चुंगी कर में बढ़ोतरी होने से भिलाई सहित अन्य निकाय के राजस्व में भी वृद्धि होगी। महापौर की इस पहल का अन्य लोगों ने भी स्वागत किया तथा सभी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भिलाई निगम में विकास कार्यों के लिए 60 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। भिलाई के लिए जो घोषणाएं की गई है उनमें प्रमुख रूप से भिलाई में विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन बनेगा, सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ खुलेंगे, रीपा की तर्ज पर भिलाई में अर्बन कॉटेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क तैयार होगा, शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू होगा, सीसी टीवी कैमरे भी लगेंगे।

Share this
READ MORE  बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 11, फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश