नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में निकली भर्ती, 80 हजार मिलेगा वेतन

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 मार्च। ​NPTI Jobs 2023: 10वीं पास से लेकर पीएचडी पास उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पद पर भर्ती निकाली है, जिनके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस अभियान के लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट npti.gov.in पर जाना होगा।
योग्यता – अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं/ आईटीआई/ बीटेक/बीई/एमटेक / पीएचडी डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं एवं संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
​रिक्ति विवरण – इस अभियान के जरिए NPTI में 11 पद को भरा जाएगा. जिनमें असिस्टेंट डायरेक्टर, प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-III आदि पद शामिल हैं।
​आयु सीमा– आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 25/30/40 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया– शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी।
​सैलरी– चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जायेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पुणे छावनी परिषद ने निकाली Peon Vacany 2023, सिलेबस भी देखें, आज ही करें APPLY