अभिनेत्री आकांक्षा आत्महत्या प्रकरण, पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ दर्ज किया मामला

Share this

दुर्ग न्यूज, 27 मार्च। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इससे पहले आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था औऱ वह धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है और वह रविवार से ही गायब है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

काम करने पर पैसा नहीं देता था समर सिंह

इतना ही नहीं मृतका की मां ने कहा कि समर सिंह, आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ ही काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था।

गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये फंदे से लटकता पाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय ने रविवार को कहा था कि आकांक्षा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

READ MORE  पूर्वा श्रीवास्तव ने जीता सुर सम्राट पुरस्कार छत्तीसगढ़              
Share this