अंडर-17 चेस में लव्य ज्योति एवं यशस्वी बने स्टेट चैंपियन, लव्य, यशद, यशस्वी, ओस हुए राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 23 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा 19 से 21 अप्रैल तक आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 17 स्टेट चेस चैंपियनशिप में ओपन वर्ग में साढ़े छह अंको के साथ बस्तर के लव्य ज्योति रोत्रे एवं बालिका वर्ग में रायपुर की यशस्वी उपाध्याय ने 4 अंक प्राप्त कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्हें मुख्य अतिथि डॉ राहुल गुलाटी, प्रदेश शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष डीसी लुनिया, कोषाध्यक्ष प्रदीप दास, समाजसेवी जयंती भाई, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव ने विजेता, उपविजेता एवं समस्त केटेगरी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। को- ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान दुर्ग के यशद बांबेशर तृतीय स्थान पर दुर्ग के ही यशस्वअनिल कन्होल्कर ने प्राप्त किया।
वहीं बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान पर ओस गुप्ता, राजनांदगांव एवं तृतीय स्थान पर दुर्ग की कनक मानकर रही। वहीं अंडर कैटेगरी में भी पुरस्कार दिया गया, जिसमें अंडर-7 में प्रथम अचल चौबे, अंडर-9 में प्रथम शिल्प कुमार घोड़ेसवार, द्वितीय विवान गुप्ता, अंडर-11 में प्रथम आराध्य ताम्रकार द्वितीय रुद्रांश आप्टे, अंडर-13 में प्रथम लक्ष्य गुप्ता, द्वितीय ईशान सैनी, अंडर -15 में शुभांकर बामलिया, द्वितीय ओस देवांगन, बालिका वर्ग में अंडर-7 में अंशिका जैन, अंडर -11 में कासवी जैन, अंडर -13 में तमन्ना वर्मा,अंडर -15 में प्रथम ईशा साहू, द्वितीय ख़ुशी यादव, अंडर -17 में प्रथम रिदिमा तिवारी, द्वितीय धारणी साहू, तृतीय लक्ष्मी साहू, इसके अलावा विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार अंशुमान चौबे, दक्ष चौबे एवं वंश कुमार को दिया गया।
तुलसी सोनी, दिनेश जैन, संजय खण्डेलवाल, एसके भगत, मिथलेश बंजारे, हरीश सोनी, मोरध्वज, चन्द्राकर, ललित वर्मा, त्रिलोक सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं स्पर्धा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। स्पर्धा के प्रमुख निर्णायक ओमप्रकाश, रॉकी देवांगन, दिव्यांशु उपाध्याय, मिथलेश बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  25 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो पकड़ाए, एन्टी क्राइम, सायबर यूनिट दुर्ग तथा दुर्ग थाना की संयुक्त कार्यवाही