डबरापारा तिराहा में नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक डॉ पल्लव ने किया उद्घाटन, 10 सीसीटीवी कैमरा से 24 घंटे की जाएगी निगरानी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई, 22 म‌ई। वर्तमान में डबरापारा तिराहा ब्लैक स्पॉट स्थल है जहां पर विगत 3 वर्षो में 14 सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगो की मृत्यु एवं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु तथा डबरापारा तिराहा पर विगत दिनों निर्माणाधीन ओवर ब्रिज कार्य में उपयोग में किये जा रहे लोहे के सामानों की चोरी रोकने किया गया है। सहायता केंद्र का पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा आज रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस अधीक्षक का स्वागत उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) राजीव शर्मा एवं डबरापारा के पार्षद तुलसी धु्रव तथा निर्माण एजेंसी रॉयल इन्फ्रा के पीयूष द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डबरापारा तिराहा में पुलिस की 24 घंटे उपस्थिति से निश्चित रूप से यहां की व्यवस्था में सुधार आयेगा और जो चोरी की समस्या उत्पन्न हो रही है वह आगे नहीं होगा तथा डबरापारा के यातायात व्यवस्था में भी निश्चित रूप से सुधार होगा यातायात पुलिस की मौजूदगी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और लोगो को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Share this
READ MORE  लिस्टोमेनिया बार एवं क्लब में ताला, एसडीएम दुर्ग ने की छापामार कार्रवाई, संचालक सारे नियम-कानून की उड़ा रहा था धज्जियां