सक्ती रेलवे स्टेशन पर जलता हुआ नीचे गिरा युवक, बिलासपुर के सिम्स भेजा गया | Caught the OHE wire by climbing on the goods train, badly scorched youth admitted to Sims

Share this

जांजगीर-चांपा7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सक्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक- एक पर खड़ी पार्सल ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर एक युवक ने हाई वोल्टेज तार को अपने हाथों से पकड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 12 जनवरी की सुबह करीब 10.30 बजे युवक धरमलाल यादव (35 वर्ष) जो गढ़गोढ़ी गांव का रहने वाला है, वो सक्ती रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और OHE तार को छू लिया। इसके बाद वो ट्रेन के ऊपर ही जलने लगा और फिर वहां से नीचे पटरियों के पास गिर गया। बुरी तरह से झुलसे हुए युवक को वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।

पार्सल ट्रेन की छत पर झुलसा हुआ युवक।

पार्सल ट्रेन की छत पर झुलसा हुआ युवक।

परिजनों ने बताया कि धरमलाल सुबह 6 बजे अपने काम पर निकला था। वो मिस्त्री का काम करता है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वो शराब का भी आदी था। हालांकि उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि उसके साथ फिलहाल क्या समस्या थी और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। धरमलाल यादव 70 फीसदी से अधिक झुलस गया है।

झुलसा युवक।

झुलसा युवक।

READ MORE  धमतरी में 24 घंटे के अंदर 4 अलग-अलग सड़क हादसे में गई 5 की जान, लोगों में आक्रोश | Laborer died due to truck collision in Dhamtari, 5 people died in 4 different road accidents in Dhamtari within 24 hours

सक्ती सामुदायिक केंद्र से उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि हालत गंभीर होने के कारण अभी पीड़ित का बयान नहीं हो पाया है। परिजनों के पहुंचने पर उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि युवक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं।

सक्ती रेलवे स्टेशन।

सक्ती रेलवे स्टेशन।

कोरबा में भी मालगाड़ी की छत पर मिली थी अधेड़ की लाश

दो हफ्ते पहले कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोयले से भरी मालगाड़ी में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पर रेलवे और कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की शिनाख्त 56 वर्षीय चमरू कुमार के रूप में हुई थी, जो आदर्श विहार का रहने वाला था।

गेवरा से कोयला लोड कर मालगाड़ी कोरबा की ओर जा रही थी। लाइन क्लीयर होने के इंतजार में मालगाड़ी गेवरा रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ रेलकर्मियों ने देखा कि मालगाड़ी के ऊपर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। तत्काल उसने इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी। वहीं मौके पर RPF को भी बुलाया गया। जहां जांच कार्यवाही में लाश की पहचान कुसमुंडा थाना अंतर्गत आदर्श विहार मनगांव निवासी 55 वर्षीय चमरू कुमार के रूप में की गई। मृतक के रेलवे लाइन के 25000 वोल्टेज के हाईटेंशन ओएचई प्रवाह की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं शरीर के अन्य हिस्से जल चुके थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

READ MORE  पोषण आहार-फोर्टीफाइड राइस बनाएगी एक कंपनी, दूसरी मक्का-कनकी से एथेनाल बनाने का प्लांट लगाएगी | 294 crore investment agreement in Chhattisgarh: One company will make nutritional food-fortified rice, the other will set up a plant to make ethanol from maize-kanki

3 महीने पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना, कोयला चोरी करते वक्त हाईटेंशन तार से लगा था करंट

कोरबा जिले में अक्टूबर 2022 में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जब खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी करते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर की है। यहां रामनगर गली में रहने वाला कन्हैया कुमार (45 वर्ष) कोयला चोरी करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसे करंट लग गया। कोरबा RPF थाना प्रभारी बीके यादव ने बताया था कि कन्हैया कुमार मालगाड़ी से कोयला चोरी करने की नीयत से उस पर चढ़ा हुआ था। खड़ी मालगाड़ी के ऊपर से हाईटेंशन वायर गुजर रही थी। प्रेम नगर सुराकछार रेलवे लाइन उसके घर के पास से गुजरती है। वो कोयले के बड़े-बड़े टुकड़े चोरी कर मालगाड़ी के ऊपर से नीचे फेंक रहा था, इसी दौरान वो हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। सुबह 4 बजे चूंकि अंधेरा रहता है, इसलिए उसे हाईटेंशन लाइन का अंदाजा नहीं हुआ।

जिला अस्पताल ले जाया गया झुलसे हुए शख्स को।

जिला अस्पताल ले जाया गया झुलसे हुए शख्स को।

इधर करंट लगते ही वो मालगाड़ी से नीचे गिर गया। सुबह जब लोग वहां से गुजरे, तो उन्होंने कन्हैया कुमार को नीचे जमीन पर पड़ा हुआ देखा। उसका शरीर पूरा काला पड़ गया था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बुरी तरह से झुलस गए कन्हैया कुमार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

READ MORE  भरोसे का बजट : मुख्य़ आकर्षण, सीएम बघेल कर रहे हैं पेश

हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर पहले भी हुए हैं कई हादसे

6 महीने पहले बालोद के दल्लीराजहरा में नगरपालिका के वार्ड 15 में काम करते वक्त एक मजदूर हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया था। वो दोमंजिला मकान में मजदूरी कर रहा था। मजदूर अनिल बघेल (28 साल) की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

वहीं 31 मई 2022 को बेमेतरा जिले में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से 10 मवेशी उसकी चपेट में आ गए थे। करंट लगने से इन सभी मवेशियों की मौत हो गई थी। घटना नवागढ़ विकासखंड के ग्राम शाखा पेंड्रा में हुआ था। यहां 6 गाय, 3 बछिया और एक बछड़े की करंट लगने से मौत हुई थी। गांव के किसान हरिदास कार्तिक, हरिश्चंद्र, संजय, शेषनारायण और सावित्री नाम के लोगों के ये मवेशी थे।

बेमेतरा में 10 मवेशियों की गई थी जान।

बेमेतरा में 10 मवेशियों की गई थी जान।

दिसंबर 2021 में कांकेर जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक हाईवा चालक दीपक की मौत हो गई थी। चालक गिट्टी डंप करने के बाद हाईवा की ट्रॉली को नीचे करना भूल गया था। गाड़ी चलाने के दौरान ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाईवा में करंट फैल गया था। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का था।

खबरें और भी हैं…