सनातन विरोधी बयान की निंदा, सनातन धर्म रक्षावाहिनी दुर्ग की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 सितंबर। सनातन धर्म रक्षावाहिनी दुर्ग इकाई की बैठक में दुर्ग संभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्म के परिपालन में आवश्यक कदम उठाने हेतु कार्यक्रम तैयार किये गए। बैठक में तमिलनाडु के मंत्रियों के कथित सनातन विरोधी बयान के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, और उनके विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने सभी ने सहमति दी।

बैठक में मुख्य अतिथि सनातन धर्म रक्षावाहिनी भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख देवेश मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर,राष्ट्रीय महिला विंग प्रमुख अनीता तिवारी, नवनियुक्त प्रांतीय संगठन प्रभारी अजय दुबे,ममता शिंदे, कमलेश नागरची, देवेंद्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला सचिव देवेंद्र सिन्हा ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन के द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक का शुभारम्भ श्री राम नाम भजन के साथ हुआ, इस दौरान पूरा वातावरण राममय हो गया। पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों को तिलक लगाकर एवं सनातन धर्म रक्षावाहिनी का भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव देवेश मिश्रा ने सनातन धर्म रक्षावाहिनी के उद्देश्यों, कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस सर्वमान्य शक्तिशाली संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी सनातनियों को एकजुट करना है। हम सकारात्मक रूप से अन्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने धर्म का पालन करें, परन्तु अन्यों के द्वारा हमारे सनातन धर्म के विरुद्ध कोई भी बात अथवा कार्य कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आवश्यकतानुसार उन सनातन विरोधियों को दण्डित करने का कार्य संगठन करेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार ने संगठन को विस्तारित करने सम्बंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित स्त्री पुरुष को संगठन की मूल भावना से जुड़कर कार्य करने, संगठन से जुड़ने से होने वाले सुखद अनुभूति लाभ व सफलता की जानकारी दी।

READ MORE  नव वर्ष के प्रथम दिवस आज शिवनाथ महोत्सव में शिव भजन एवं संगीतमय गीतों से गुंजायमान होगा शिवनाथ तट

प्रांतीय संगठन प्रभारी अजय दुबे ने उपस्थित सदस्यों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए दो से तीन माह के अंदर एक मजबूत टीम पूरे छत्तीसगढ़ में पूरे जोश खरोश से काम करने करने लगेगी। हर सदस्य बेफिक्र, बेखौफ़ होकर पूरी ईमानदारी से सनातन धर्म रक्षावाहिनी के कार्यक्रमों को जनहित में घर घर पहुंचाए, हम सब मिलकर एक परिवार की तरह आगे बढ़ें।

राष्ट्रीय महिला विंग प्रभारी अनीता तिवारी ने मातृ शक्ति का आव्हान करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति परंपरा रीति-रिवाज़ को बनाये रखने में सबसे महत्वपूर्ण जवाबदारी मातृशक्ति की होती है। आचार विचार संस्कार घर परिवार से प्रारम्भ होते हैं, इसलिए मातृशक्ति संगठन से जुड़कर परिवार समाज व देश को सही दिशा दे सकती है।

इस दौरान तमिलनाडु के कथित मंत्रियों के सनातन विरोधी बयान के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, और उनके विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने सभी ने हामी भरी। आभार प्रदर्शन संगठन सह सचिव मिथलेश चंद्राकर ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र सिन्हा,अभय दुबे,योगेश साहू, मिथलेश चंद्राकर ,खिलेन्द्र साहू,ललित ठाकुर,सनत सिन्हा, रोमन साहू,हेमंत सेन,केमेश्वर राव मोहते, अंजलि यादव, टिकेश्वरी भट्ट, डा यशवंत शिंदे, पायल महादेवा, महेन्द्र यादव,गीतांजलि निषाद,लेखराम यादव,निशा कुमार, जुगनी चंदेल, शंकरदयाल सिन्हा सहित संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Share this