डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के कुलपति नियुक्त

Share this

राजभवन सचिवालय से आदेश जारी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 11 सितंबर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा डॉ. राम रण बिजय सिंह सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) सह डीन, आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल को दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो द्वारा यह आदेश जारी किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

डॉ. सिंह का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) (संशोधित अधिनियम, 2020) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। उनसे पूर्व कुलपति, दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे‌ विवि के कुलपति नियुक्त किए गए थे। उनका तबादला हो गया है।

Share this
READ MORE  बिना विभाग की मंजूरी के काम निजी हाथों में सौंपा; हसील में दलालों का कब्जा | entrusted the work in private hands without the approval of the department; possession of brokers in Hasil