चुनावी राज्य तेलंगाना में मिला 750 करोड़ कैश से भरा ट्रक, सच्चाई सामने आने पर जाने दिया बैंक   

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 अक्टूबर। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के बाद चुनाव आयोग के साथ-साथ राज्य की पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को गडवाल में एनएच पर तैनात पुलिस कर्मियों को रात साढ़े दस बजे एक ट्रक दिखा, जिसे रोककर चेक किया तो हर कोई हैरान रह गया। इस ट्रक में पुलिस को 750 करोड़ रुपये नकद मिले।

गडवाल से गुजरने वाला राजमार्ग को आम तौर पर तस्करों के लिए एक बड़ा माध्यम माना जाता है। इसी मार्ग पर ट्रक मिला। हालांकि, कुछ घंटों के सस्पेंस के बाद, बिना किसी शोर-शराबे के मामला निपट गया। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस को ट्रक छोड़ना पड़ा।

दरअसल, राज्य में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। यही वजह है कि गड़बड़ी की आशंका के चलते मंगलवार रात को पुलिस की टीम ने एक ट्रक को राजमार्ग पर रोक लिया। मामले की जानकारी देते हुए तेलंगाना पुलिस के नोडल अधिकारी संजय कुमार जैन ने कहा, चेकिंग के दौरान ट्रक से 750 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई। मामले में ऐक्शन लेने के लिए चुनाव अधिकारियों को गडवाल पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।

कुछ घंटों के सस्पेंस के बाद यह मामला बिना किसी हलचल के शांत हो गया क्योंकि पता लगा कि नकदी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की थी, जिसे केरल से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। बैंक अधिकारियों से पुष्टि के बाद ट्रक को आगे की यात्रा के लिए छोड़ दिया गया।

Share this
READ MORE  वर्ल्ड कप 2023 - टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से, 15 को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला