पॉर्न फिल्म देखकर 8 और 10 साल के बच्चों ने 5 साल की बच्ची का किया गैंगरेप

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गोंडा में पॉर्न फिल्म देखने के बाद 2 बच्चों ने मिल कर एक 5 साल की बच्ची का गैंगरेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले बच्चों की उम्र मात्र 8 साल और 10 साल है। घटना एक प्राइवेट स्कूल में हुई, जहां ये बच्चे पढ़ाई करते थे। उन दोनों ने पढ़ाई करने की जगह मोबाइल पर पॉर्न फिल्म देखना शुरू कर दिया। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने अपने साथ पढ़ने वाली एक बच्ची को ही शिकार बनाया। यूपी पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। स्थानीय SP ने जानकारी दी है कि घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ क्या हुआ है। जब परिजन उसे लेकर स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी और उन्हें वहां से भगा दिया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि विद्यालय को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और वहां शिकायत की। इस आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। शनिवार (10 फरवरी, 2024) को बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपित नाबालिगों को पकड़ लिया है। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोनों ने इस अपराध को कबूल भी कर लिया है।

 

नाबालिगों ने बताया है कि पॉर्न फ़िल्में देखकर उन्होंने ऐसा किया। बच्ची को स्कूल के पीछे ले जाकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे दोनों घर चले गए थे। दोनों डरे-सहमे घर में छिपे हुए थे। पीड़िता ने उन दोनों की पहचान भी कर ली है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई थी, कपड़े बदलते वक्त मां को इसका पता चला।

READ MORE  अमिताभ बच्चन के बैंक अकाउंट में है 120 करोड़ , राज्यसभा नामांकन में जया बच्चन ने दिया संपत्ति का ब्यौरा
Share this