भारतमाला परियोजना घोटाला : ईडी की बड़ी छापेमारी, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, ईडी की करीब 13 अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई अंजाम दिया है। छापे के दौरान अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के घर और उनके कार्यालय को भी खंगाला गया। सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में हुए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर मुआवजा घोटाले के आरोप सामने आए हैं। रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।

इस मामले में ईडी पहले भी रायपुर और महासमुंद में छापेमारी कर करोड़ों की संपत्तियां जब्त कर चुकी है और लगभग 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। वहीं, तत्कालीन एसडीओ निर्भय साहू समेत कई अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके अलावा, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट भी दाखिल की है, जिसमें सरकारी अधिकारी और जमीन दलाल शामिल हैं।

Share this
READ MORE  पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने बगलिहार में चिनाब का पानी रोका