देवेन्द्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुने गए छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव

Share this

भिलाई, 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी की बैठक आज फिजिकल एवं जूम मीटिंग के माध्यम से संस्था के उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गजराज पगारिया, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन की कार्यकारिणी की बैठक की सूचना बशीर अहमद खान, संस्थापक सदस्य, उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन द्वारा 24 अप्रैल को तथा गुरुचरण सिंह होरा द्वारा 25 अप्रैल को कार्यकारिणी बैठक की सूचना प्राप्त हुई है उपरोक्त कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल या 25 अप्रैल की कौन सी बैठक संवैधानिक और कौन सी बैठक असंवैधानिक है जो कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की सहमति से हो रही है।

उक्त संदर्भ में आज की कार्यकारिणी की बैठक में देवेन्द्र यादव ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री की सहमति से आज कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जो कि संवैधानिक है तथा गुरुचरण सिंह होरा द्वारा 25 अप्रैल को जो बैठक बुलाई गई है वह असंवैधानिक है क्योंकि गुरुचरण सिंह होरा पूर्व में ही महासचिव पद से त्यागपत्र दे दिये थे तथा गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री के बिना अनुमति बैठक की सूचना जारी की है। देवेन्द्र यादव के समर्थन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भी कहा कि हम मुख्यमंत्री की सहमति से ही इस बैठक में शामिल हुये हैं। गजराज पगारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश का हम पालन करेंगे तथा हम खेलों को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण रुप से सहयोग प्रदान करेंगे।

Share this
READ MORE  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह में 13 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री और 135 छात्र छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक