शर्मनाक घटना, छ: साल के मासूम ने परिजनों को बताया दर्द, थाना घेर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग

Share this

भिलाई नगर, 7 जून। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक द्वारा 6 साल के बच्चे के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बच्चे के मुंह में प्राइवेट पार्ट डाल दिया था, जिससे बच्चे को चोट आ गई थी। जब वह दर्द के चलते बच्चा खाने के दौरान निवाला नहीं निगल पा रहा था तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने थाने पहुंच मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आपको बता दें कि यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी का है। यहां मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला जावेद खान अलमारी की फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसने एक 6 साल के बच्चे के साथ दोस्ती बढ़ाई। 3 जून को जावेद खान ने बच्चे को बुलाया और बहला फुसलाकर अपने साथ एक कमरे में ले गया। वहीं पर उसने बच्चे के साथ गंदा काम किया। बच्चे ने डर के चलते घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। जब रात में वो खाना खाने बैठा तो दर्द के चलते भोजन का निवाला नहीं निगल पा रहा था। परिजनों ने पूछा तो वो रोने लगा। उसने जावेद खान की गंदी करतूत बताई, जिसके बाद परिजनों ने जेवरा सिरसा चौकी में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। जैसे ही इस घटना की जानकारी बजरंग दल को लगी, उन्होंने मंगलवार को जेवरा सिरसा चौकी का घेराव कर दिया। बजरंग दल ने इस प्रकरण को हिंदू मुस्लिम से जोड़ते हुए कहा कि एक हिंदू बच्चे के साथ एक मुस्लिम द्वारा गलत किया गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है।

Share this
READ MORE  लायंस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में "जरूरतों के प्रति जीवंत" रहने की थीम पर कार्य करेगा क्लब