नाबालिग को भगाकर अपने साथ ले गया था युवक, फेसबुक से हुई थी दोस्ती; अब गिरफ्तार | The girl had left home for school, the young man abducted her to Shimla, both were friends through Facebook

Share this

कोंडागांव5 घंटे पहले

छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ शिमला के एक युवक की फेसबुक से दोस्ती हुई। युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर भगाकर शिमला लेकर गया। जहां उसका रेप किया। इधर, मामले की शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस ने आरोपी युवक को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को उनके परिजनों को सौंप दिया है। मामला जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके की रहने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा 6 जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन, शाम को स्कूल से घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने बेटी की सहेलियों के घर पता लगाया। वहां से भी जब उसके बारे में पता नहीं लगा तो फौरन पुलिस थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई। सारे फोन कॉल्स और सोशल मीडिया की डिटेल्स निकाली गई। जिसमें एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात होना पाया गया।

फोन लोकेशन किया ट्रेस

पुलिस ने फेसबुक ID भी खंगाली तो पता चला कि, शिमला के रहने वाले युवक ललित कुमार से फेसबुक के माध्यम से छात्रा की दोस्ती हुई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सायबर सेल की मदद से ट्रैक करवाया। जिसका लोकेशन शिमला के हाडाबोई में मिला। पुलिस ने फौरन एक टीम बनाई। टीम को शिमला भेजा गया। जहां युवक के घर से उसे पकड़ लिया गया। वहीं नाबालिग लड़की भी उसी के साथ घर पर थी।

गिरफ्त में आरोपी।

गिरफ्त में आरोपी।

READ MORE  नक्सलियों को देने जा रहे थे हथियार, NIA कोर्ट में पेश करने के बाद भेजे गए जेल | Weapons were going to be given to Naxalites, sent to jail after being presented in NIA court

बड़ेडोंगर थाना प्रभारी ओंकार दीवान ने बताया कि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोंडागांव के बडेडोंगर लाया गया। जहां कार्रवाई के बाद उसे कोंडागांव के कोर्ट में पेशकर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

शिमला के प्राइवेट होटल में था वेटर

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ललित शिमला के एक प्राइवेट होटल में वेटर का काम करता था। फेसबुक से कोंडागांव की नाबालिग के साथ दोस्ती होने के बाद उससे मोबाइल नंबर लिया था। जिसके बाद पिछले कुछ महीने से फोन के माध्यम से लगातार बातचीत कर रहा था। पुलिस अफसरों का कहना है कि, आरोपी युवक पहली बार कोंडागांव आया था। नाबालिग से मिला और उसे भगाकर ले गया। गिरफ्तारी के बाद उससे हुई पुछताछ में यह खुलासा हुआ है।

रेप की कुछ और खबरें पढ़िए..

दिल्ली ले जाकर छात्रा से रेप

कांकेर जिले में 12वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया था। उसे एक युवक ने अपने प्यार में फंसाया था। इसके बाद उसे भगाकर दिल्ली ले गया। वहां ले जाने के बाद उसने लड़की से एक साल तक रेप किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला 12 पहले सामने आया था।

इस मामले में लड़की के परिजनों ने सालभर पहले थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि लड़की 12वीं की छात्रा है। अचानक से वह गायब हो गई है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इस पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की।

READ MORE  बरबाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर लाइन के विस्तार के लिए अब फिर सर्वे शुरू | Survey started again for extension of Barbadih-Chirmiri-Ambikapur line

पूछताछ में पता चला था कि लड़की का पखांजूर निवासी कुमरेश अधिकारी (25) से प्रेम प्रसंग था। इस पर पुलिस ने कुमरेश की बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन वह भी अपने घर पर नहीं था। इसके बाद से ही पुलिस को उस पर शक हुआ था। बाद में पुलिस को पता चला कि लड़की कमुरेश के साथ ही गई है। फिर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। बार-बार लोकेशन ट्रेस करने पर भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। बार-बार आरोपी का लोकेशन बदल रहा था। इस तरह से पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।आखिरकार पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गांव आया है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से लड़की को भी छुड़ाया गया।

शादीशुदा युवक ने छात्रा से किया रेप

2 महीने पहले बिलासपुर में भी छात्रा से रेप का मामला सामने आया था।। उसे एक शादीशुदा युवक ने झांसे में लिया था और अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। उधर, परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था

लड़की के परिजनों ने 3 नवंबर को थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर की शाम से उनकी लड़की लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में जांच भी की जा रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि नाबालिग की दोस्ती ब्राह्मणपारा सकरी निवासी राहुल तिवारी(23) से है। जिसके बाद पुलिस राहुल को गिरफ्तार किया। साथ ही लड़की को उसके पास छुड़वाया और परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक लड़की को अपने साथ रायपुर लेकर भी गया था। फिर जब वे दोनों लौटे तब पुलिस ने युवक को सकरी इलाके से पकड़ा है। युवक ने लड़की को घर से अलग कहीं और रखा था।पढ़ें पूरी खबर

READ MORE  सुबह बेटे से बोली- स्कूल से सीधे घर आना, लिखा- जिंदगी से परेशान हो गई हूं | She spoke to her son in the morning - don't go here and there, come straight home from school, wrote in the note - I am upset with life

खबरें और भी हैं…